फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered to have darshan of Banke Bihari, health of many deteriorated

Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, कई की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to have darshan of Banke Bihari, health of many deteriorated
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सप्ताहंत के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह थी कि मंदिर आने वाले हर रास्ते पर श्रद्धालुओं का रेला नजर आ रहा था। तेज गर्मी के चलते कई श्रद्धालुओं की तबीयत भी बिगड़ी। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने पानी आदि पिलाकर उन्हें राहत देने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के बैरियर पर रोके जाने से व्यवस्थाएं भी कई बार बिगड़ी।
विज्ञापन










रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही भक्तों का भारी हुजूम दर्शन के लिए उमड़ना शुरू हुआ जो दोपहर को मंदिर के पट बंद होने तक बना रहा। ऐसे में दोपहर को जब मंदिर के पट बंद हुए तो हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए और इन लोगों ने दोपहर को मंदिर के आसपास ही डेरा डाल लिया।
विज्ञापन

शाम को जब मंदिर के पट खुले तो दर्शन करके गंतव्य को गए। ऐसे में भक्तों की भारी भीड़ सुबह भी बनी रही और शाम को भीड़ में इजाफा रहा। शाम को ठाकुरजी के पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का हुजूम बढ़ता नजर आया। मंदिर आने वाले रास्तों में पुलिस बैरियर पर श्रद्धालुओं के भीड़ का दबाव बनने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed