फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotees gathered to circumambulate in Vrindavan on Rang Bharani Ekadashi

Braj ki holi 2025: रंग भरनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों से खचाखच भरा वृंदावन; देखें वीडियो

Mon, 10 Mar 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

रंग भरनी एकादशी के मौके पर वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई। श्रद्धालु ढोलकों की थाप पर थिरके। एक दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। 
 

विज्ञापन
devotees gathered to circumambulate in Vrindavan on Rang Bharani Ekadashi
वृंदावन में भक्तों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में रंग भरनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से संपूर्ण वृंदावन गुलजार हो गया है। परिक्रमा मार्ग से लेकर गालियां तक भक्तों की भीड़ से पटी हुई हैं। हर ओर "राधे-राधे" और "जय श्री कृष्ण" के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


दूर-दराज से आए श्रद्धालु वृंदावन की परिक्रमा लगाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर भक्तगण पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। लोग प्रभु की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


रंग भरनी एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन बांके बिहारी जी को होली के रंगों से सराबोर किया जाता है। यही कारण है कि परिक्रमा पूरी करने के बाद भक्त बांके बिहारी मंदिर में जाकर प्रभु संग होली खेलने को आतुर हैं। मंदिर के बाहर भी भक्तों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भव्य आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और सुरक्षाकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वृंदावन की गलियों में भक्तों का उमड़ा सैलाब यह प्रमाणित कर रहा है कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति लोगों की श्रद्धा कितनी गहरी है। रंगों और भक्ति में सराबोर वृंदावन का यह नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed