{"_id":"681d02e4a0faa23b4d06180b","slug":"devotees-gathered-on-mohini-ekadashi-mathura-news-c-369-1-mt11010-129254-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोहिनी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोहिनी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। फल वितरण करते हुए महाराज।
- फोटो : mathura
वृंदावन। मोहिनी एकादशी पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल एकादशी को मनाई जाने वाली मोहिनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप में प्रकट होकर देवताओं को अमृत पिलाया था और असुरों से उनकी रक्षा की थी। इसी कारण यह दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित है।
श्रद्धालुओं ने इस दिन व्रत रखकर, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की और तुलसी पत्र अर्पित कर मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। परिक्रमा मार्ग में विशेष रूप से सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय सेवाभावियों द्वारा शरबत की प्याऊ, फल वितरण, और जल सेवा का आयोजन किया गया। गर्मी में थके हारे श्रद्धालुओं ने इन सेवाओं से राहत पाई।
इधर, श्री चरणाश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती छोटे महाराज ने मोहिनी एकादशी के मौके पर परिक्रमा मार्ग में भक्तों को फल आदि का वितरण किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह यादव, मुरली अग्रवाल, दीना पंडित, हरी शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला आदि भक्त मौजूद थे।