फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered in large numbers for Sandhi Aarti held at Katyayani Temple

Mathura News: कात्यायनी मंदिर में हुई संधि आरती में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in large numbers for Sandhi Aarti held at Katyayani Temple
मथुरा। मां कात्यायनी मंदिर में उमड़े भक्त। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। कात्यायनी देवी मंदिर में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच देवी मां की पूजा-अर्चना की। संधि आरती के समय दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को कात्यायनी देवी मंदिर पुष्पों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। मंदिर के चौक को झाड़ियों से सजाया गया और मां कात्यायनी को पुष्पों के बंगले में विराजित किया गया। रात्रि के 11:59 बजे अष्टमी और नवमी तिथियों के मिलन पर संधि आरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर डमरू, घंटा-घड़ियाल और नगाड़ों की आवाजों के बीच मां कात्यायनी की संधि आरती संपन्न हुई। वर्ष में दो बार होने वाली इस विशेष आरती में भक्तजन सम्मिलित होने के लिए आतुर रहते हैं। जिन भक्तों को मुख्य मंदिर में देवी के प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर नहीं मिला उन्होंने मंदिर में लगे टीवी सेटों पर संधि आरती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के सचिव रवि दयाल ने बताया कि कात्यायनी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान अष्टमी और नवमी तिथियों के मिलन पर संधि आरती का आयोजन विशेष रूप से किया जाता है और इसका धार्मिक महत्व अत्यधिक है। आरती के बाद भक्तों को मां का खजाना वितरित किया गया। जिसे पाने के लिए भक्त लालायित रहते हैं।

सुबह दर्शन के लिए आए आईजी
शनिवार सुबह कात्यायनी मां के दर्शन के लिए आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार भी पहुंचे। मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed