फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered for the darshan of Goddess Lakshmi

Mathura News: लक्ष्मीजी के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for the darshan of Goddess Lakshmi
मांट (मथुरा)। गांव जहांगीरपुर के समीप बेलवन में पौष माह के दूसरे बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने
विज्ञापन

मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शन कर मनौती मांगने के बाद भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
मान्यता है कि बेलवन में श्रीकृष्ण के साथ महारास की अभिलाषा में मां लक्ष्मीजी आज भी तपस्या कर रही हैं। यहां दर्शनों के लिए पौष माह के दूसरे बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बस, कार, टेंपो व दोपहिया वाहनों से श्रद्धालु बेलवन की ओर जाते दिखे। आसपास के इलाके के ग्रामीणों ने पैदल ही मंदिर पहुंचकर मां लक्ष्मी के दर्शन कर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने यहां लगे मेले का भरपूर आनंद लिया। महिलाएं शृंगार का सामान खरीदती नजर आयीं। बच्चों ने झूला झूला और खिलौने खरीदे। जलेबी और चाट-पकौड़ी का स्वाद लिया। दुकानों पर खरीदारों की जमकर भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया इस बार पौष माह में चार मेले आयोजित हो रहे हैं। सीओ गुंजन सिंह, थाना प्रभारी राजीत वर्मा, धर्मवीर सिंह, रामेश्वर राघव, गिरधारी अग्रवाल, खेमचंद सिंह, नेत्रपाल सिंह, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
मेला में उमड़ी भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति बन गयी। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मेले में वनवे ट्रैफिक होने के बाद भी वाहनों का जाम लगता रहा। जाम खुलवाने के लिए एसडीएम अभिनव जे जैन ने भी मशक्कत की। पुलिस सुरक्षा के बाद भी जेबकतरों ने अपने हाथ दिखाए। कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और पर्स उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed