फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees from across the country gathered for the wedding festival; a grand procession was taken out.

Mathura News: ब्याहुला उत्सव में देशभर से जुटे भक्त, निकली भव्य बरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees from across the country gathered for the wedding festival; a grand procession was taken out.
फूलों से सजे दिव्य रथ में विराजमान गिरधरलाल जू।
बरसाना। गिरधरलाल जू के ब्याहुला उत्सव के तहत बरसाना में बुधवार को भव्य बरात निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली बरात में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड बाजों पर गूंजते भजनों पर भक्त थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

गिरधरलाल जू के ब्याहुला उत्सव ने बरसाना की गलियों को पूरी तरह भक्तिरस में डुबो दिया। जैसे ही लालजू की भव्य बरात मुख्य मार्ग से आगे बढ़ी, आस्था का सैलाब स्वतः ही उसके साथ बह चला। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बने। बरात के आगे बैंड बाजे, पीछे भजन मंडलियां और बीच में भक्तों का उल्लास देखते ही बनता था। इस दौरान कोई गोपी के रूप में शृंगार कर तो कोई सखा बनकर कान्हा की सेवा में नजर आया।
विज्ञापन

जयकारों से गूंजता वातावरण, पुष्पवर्षा में नहाई बरात और भक्तों की उमंग ने बरसाना को उत्सव स्थल में बदल दिया। कार्यक्रम में चित्र विचित्र, पूनम दीदी, सरस निकुंज महाराज जी, मस्तराम बाबा, भगवत बालक, मोहित अग्रवाल, भक्तिपद परिवार, नवीन कुमार जिंदल, कृष्ण चंद शास्त्री सहित अनेक साधू संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed