फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees flocked to Sri Banke Bihari temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to Sri Banke Bihari temple
श्री बांके बिहारी जी मार्ग भरा पानी।
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई।
विज्ञापन


तेज उमस के चलते श्रद्धालु खासे परेशान नजर आए। गर्मी और पसीने से बेहाल लोग ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाइन में खड़े रहे। वहीं, शाम को अचानक हुई झमाझम बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। बारिश के कारण गलियों में जलभराव हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फिसलन भरी सड़कों और कीचड़ के कारण कई श्रद्धालु गिर भी पड़े। इसके बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और भारी कठिनाइयों के बीच भी वे दर्शन के लिए डटे रहे। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाएं भीड़ और बारिश के आगे फेल नजर आईं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed