फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees flocked to see Thakur Banke Bihari, arriving at the temple amid jostlin

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, धक्का मुक्की के बीच मंदिर पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to see Thakur Banke Bihari, arriving at the temple amid jostlin
रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : mathura
वंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार सुबह से आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर संकरी गलियों तक भीड़ के दबाव और धक्का मुक्की के बीच भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने होल्डिंग एरिया पर रस्सा लगाकर लोगों को कुछ समय के लिए रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा। उधर ठाकुर राधारमण मंदिर एवं निधिवन में भी श्रद्धालु उमड़ पड़े। इन मंदिरों में भीड़ नियंत्रण के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के पट खुलने से पहले ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहले दर्शन करने की चाह लिए हजारों भक्त पहुंचे। भक्तों ने राधे.राधे और बांकेबिहारी के जयकारों के बीच मंदिर के पट खुलने का इंतजार किया। निर्धारित समय पर पट पौने नौ बजे पट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला ने मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के चौक और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रही। पुलिस ने मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए विद्यापीठ चौराहा, बांकेबिहारी पुलिस चौकी के सामने, दाऊजी मंदिर के सामने रस्सा लगाकर श्रद्धालुओं को कुछ मिनट के लिए रोककर मंदिर की ओर बढ़ाया। इससे जहां मंदिर में भीड़ का दबाव तो कम हुआ लेकिन मंदिर के प्रवेश मार्ग पर जबर्दस्त भीड़ होने से लोगों को दबाब और धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। यही हालात शाम को भी देखने को मिले। उधर ठाकुर राधारमण मंदिर एवं निधिवन में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी, मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर द्वार तक जबर्दस्त भीड़ होने से श्रद्धालुओं को मिनटों की दूरी घंटे में तय करनी पड़ी। राधारमण मंदिर में एक ही मार्ग से प्रवेश और निकास होने के कारण भक्तों को परेशानी से गुजरना पड़ा। मंदिर के बाहर और अंदर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दिल्ली एनसीआर और अन्य विभिन्न शहरों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इसमें नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी होते हैं। इस कारण सप्ताहांत में भीड़ अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed