फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotees enlightened crores lamp on the bank of yamuna

सवा करोड़ दीप जला शुद्ध यमुना की कामना

Mon, 16 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 16 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
devotees enlightened crores lamp on the bank of yamuna
प्राचीन जानकीवल्लभ मंदिर के तत्वावधान में विश्व शांति और यमुना शुद्धीकरण की मंगल कामना के लिए सोमवार को यमुना किनारे सवा करोड़ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नेपाल के काठमांडू, जनकपुर, मुक्तिनारायण, इटारी, विराट नगर, धनगढ़ी आदि स्थानों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


केशी घाट पर जगद्गुरु स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने यमुना की आरती उतारी और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि नदियों पर ही मानव का अस्तित्व टिका हुआ है। स्वामी गोविंददास ने कहा कि गंगा-यमुना से भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों के भक्तों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। समाजसेवी अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए जनमानस को जागरूक होना पड़ेगा। इसके बाद नेपाल और ब्रजमंडल के भक्तों ने संयुक्त रूप से यमुना किनारे सजे सवा करोड़ दीपों को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद दीपों की परिक्रमा की गई और यमुना की आरती उतारी। हरिकृष्णा, हरि प्रपन्नाचार्य, जगन्नाथाचार्य, रामानुज भंडारी, राजकमल ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed