{"_id":"63b5946a7f07b2594c6a6e47","slug":"devotees-danced-on-hymns-after-seeing-chappan-bhog-mathura-news-mtr5271033142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छप्पन भोग के दर्शन कर भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छप्पन भोग के दर्शन कर भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। हारमोनियम, मृदंग, तबला, बैंजो, ड्रम आदि वाद्य यंत्रों की मधुर लहरियों के बीच गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो, हम हो गए राधारानी आदि भजनों की प्रस्तुति से छप्पन भोग स्थल गूंज उठा। आयोजक मंडल अग्रवाल सेवा समिति की महिलाआें ने नृत्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति नारायण दास अग्रवाल ने गिरिराज जी के समक्ष दीप जलाकर किया। दीपक लंबरदार ने पूजा कराई। बुधवार को गिरिराज तलहटी के गिरवर निकुंज में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा दिव्य छप्पन भोग का आयोजन किया। सुबह दूध दही, शहद, बूरा सहित देशी जड़ी बूटियों से निर्मित पंचामृत से गोविंदा का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत दिव्य फूलों से प्रभु का बंगला एवं हीरा, मोती, माणिक स्वर्ण जड़ित आभूषणों से शृंगार किया गया।
ब्रज के कलाकारों ने गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो, काली कमली बाला मेरा यार है, हम हो गए राधारानी आदि भजनों पर प्रस्तुति दी। लोकेश शर्मा ने राधाकृष्ण की झांकी निकाली। अखिल अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से सातवां छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया है। विपिन, सुनील अग्रवाल अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद, विश्वनाथ अग्रवाल, राकेश, विकास अग्रवाल, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, निधि अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, रेनू, सारिका, सौम्या अग्रवाल, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।