{"_id":"6227a60e38d51141b6169ba5","slug":"devotees-are-witnessing-the-holi-of-radha-vallabh-temple-mathura-news-mtr5142949109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा वल्लभ मंदिर की होली के साक्षी बन रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा वल्लभ मंदिर की होली के साक्षी बन रहे भक्त
विज्ञापन
वृंदावन। फुलेरा दूज से राधा वल्लभ मंदिर में शुरू हुई गुलाल की होली का आनंद लूटने के लिए भक्त आ रहे हैं। मंदिर में होली का रंग बरस रहा है। भक्त भी ठाकुरजी की दिव्य होली के साक्षी बनने के लिए मंदिर आ रहे हैं। मंगलवार को ठाकुर राधा वल्लभलाल ने भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली। ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना ना रहा।
शृंगार आरती के बाद ठाकुर राधावल्लभलाल ने कमर में फेंटा बांधकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर में होली के रसिया और समाज गायन वातावरण को और भी रंगीन बन रहा था। सेवायतों ने ठाकुरजी के कपोल (गाल) पर गुलाल लगाकर उसे प्रसादी किया।
कपोलों पर गुलाल लगाने के साथ मंदिर में होली गायन के मध्य गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई। सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसाद भक्तों पर लुटाया। देश के कोने-कोने से आए भक्त भी ठाकुरजी के प्रसादी को पाकर धन्य हुए। गुलाल में रंगकर भक्त नृत्य करने लगे। मंदिर प्रांगण ठाकुर राधा वल्लभ के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।