{"_id":"660b1a3daeec76ad72092a5d","slug":"devotees-are-playing-with-their-lives-in-the-name-of-faith-mathura-news-c-369-1-mt11004-111306-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर में क्यों बिगड़ रही श्रद्धालुओं की तबीयत, डॉक्टर ने बताई ये वजह; इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर में क्यों बिगड़ रही श्रद्धालुओं की तबीयत, डॉक्टर ने बताई ये वजह; इन बातों का रखें ध्यान
Tue, 02 Apr 2024 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:47 AM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच में पहुंचते ही कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ जाती है। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि श्रद्धालु खाली पेट दर्शन करने के लिए लाइन में लग जाते हैं। गर्मी में खाना खाकर आएं और पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच भूखे पेट और अस्वस्थ होने पर भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं, जिससे भीड़ के दबाव और गर्मी से उनकी हालत बिगड़ रही है। पिछले एक माह में 106 श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हुई, जबकि मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से कई बार एडवाइजरी जारी कर खाली पेट और भीड़ में अस्वस्थ भक्तों को न आने को कहा है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में मार्च माह में देशभर से दर्शन करने लाखों श्रद्धालुओं में से 106 श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के बीच तबीयत खराब हुई, जबकि 18 मार्च को मुंबई के एक श्रद्धालु सुनील पिशोरी लाल की मौत हो चुकी है। मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश कुमार शर्मा ने भी कई बार श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की थी। स्पष्ट कहा गया कि कि खाली पेट, ह्रदय, श्वास के मरीज, वृद्ध एवं बच्चे भीड़ में न आएं। इसके बावजूद श्रद्धालु आस्था के नाम पर अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा के लिए तैनात डॉक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि खाली पेट और पहले से ही बीमार, वृद्ध श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जिनकी भीड़ के दबाव और गर्मी के कारण तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहती है। कमजोर, बीमार और खाली पेट श्रद्धालुओं को भीड़ में नहीं आना चाहिए।
डॉ. शक्ति सिंह ने बताया कि गर्मी में खाना खाकर आएं और पानी की कमी न होने दें। यदि श्रद्धालुओं को चक्कर आते हैं तो भीड़ से बाहर निकल कर कुछ समय बैठें और पानी पीएं। राहत मिलने पर ही मंदिर आएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु दर्शन करने न आएं।