{"_id":"673b9ec4103762a637037036","slug":"devotees-and-security-personnel-clash-in-banke-bihari-temple-agreement-mathura-news-c-29-1-mtr1002-317904-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं भिड़े, जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं भिड़े, जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो
Tue, 19 Nov 2024 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:39 PM IST
सार
बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश द्वार से बाहर निकलने की जिद में श्रद्धालुओं का मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में भिड़ते श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : mathura
विस्तार
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश द्वार से बाहर निकलने की जिद कर रहे श्रद्धालुओं को रोकने पर विवाद हो गया। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्साए श्रद्धालु निजी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आगरा के कुछ श्रद्धालु मंदिर से दर्शन करने के बाद प्रवेश द्वार नंबर दो से बाहर निकलना चाह रहे थे, जब गेट पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास कर गेट नंबर एक से निकलने को कहा तो दोनों पक्षों में गर्मागर्मी हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
इसी बीच मंदिर पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मामला बिहारी मंदिर पुलिस चौकी पहुंच गया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। फिलहाल मामला शांत है।