फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotee of bundelkhand cellibrate deewali in vrindavan

बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं ने किए ठाकुरजी के दर्शन

Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
devotee of bundelkhand cellibrate deewali in vrindavan
सांस्कृतिक प्रस्तुति
दीपावली पर्व पर ब्रज के मंदिरों और देवालयाें में अपने आराध्य राधाकृष्ण के दर्शन कर वर्ष भर जीवन में सुख शांति की कामना के साथ पूर्वांचल बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं का दल मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचा।
विज्ञापन

दल में शामिल श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम प्राचीन चीरघाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यमुना महारानी का पूजन-अर्चन किया।

इसके बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, सेवाकुंज, राधादामोदर मंदिर, राधारमण मंदिर, राधागोपीनाथ मंदिर, रंगनाथ मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर आदि देवालयों में दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर व तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र, संतोष, रामसेवक, रामखिलाड़ी, राधावल्लभ, राघवेंद्र, विजय किशोर, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed