फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee from Ayodhya falls ill

Mathura News: अयोध्या से आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Devotee from Ayodhya falls ill
वृंदावन। अयोध्या से 60 लोगों के दल के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मंदिर मार्ग पर तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद साथी उन्हें अयोध्या ले गए।
विज्ञापन

अयोध्या के आंबेडकर नगर निवासी अशोक कुमार तिवारी (48) रविवार सुबह आठ बजे बस से 60 लोगों के दल के साथ वृंदावन आए। उनकी बस चालक ने छटीकरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी। यहां से अशोक श्रीबांकेबिहारी मंदिर जाने से पहले अपने रिश्तेदार सुल्तानपुर निवासी रमाकांत द्विवेदी, उमरावां निवासी भवानी यादव एवं रामसकल दुबे के साथ टेंपो से पहले चीर घाट पहुंचे व यमुना स्नान किए। इसके बाद घाट के समीप परिक्रमा मार्ग पर चाय पी और फिर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए चले। रास्ते में रंगीली कुंज के समीप अचानक अशोक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें खून की उल्टी हुई और बेहोश होकर गिर पड़े। साथ चल रहे लोगों ने उन्हें संभाला और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से सहायता मांगी। पुलिस ने एंबुलेंस से श्रद्धालु को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। कुछ समय बाद हालत में सुधार आने पर रमाकांत द्विवेदी उन्हें अयोध्या ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु की नाक और मुंह से खून आने का कारण ब्लड प्रेशर एवं किसी अन्य चोट के कारण हो सकता है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed