फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   development in village rawal

प्रसाद योजना: दिल्ली पहुंची 40 करोड़ के कार्यों की सूची

Wed, 13 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
development in village rawal
केंद्र की प्रसाद योजना के अंतर्गत धार्मिक नगरी मथुरा के विकास के लिए राज्य सरकार ने 40 करोड़ के प्रस्तावों की सूची भारत सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन


इनमें यमुना के प्राचीन घाटों के साथ नंदगांव और बलदेव के विकास के प्रस्ताव भी शामिल हैं। केंद्र की स्वीकृति मिलते ही इन प्रस्तावों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

भारत सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को कई विकास योजनाओं में शामिल किया है। इसमें से एक प्रसाद योजना में जिला स्तर से पर्यटन विभाग द्वारा नौ प्रोजेक्ट राज्य सरकार को भेजे गए थे। इसमें यमुना से जुडे़ प्राचीन घाटों का सुंदरीकरण शामिल है।
विज्ञापन


इन घाटों में विश्रामघाट से ऊपर के घाट, हंसिया रानी घाट, चिंताहरण महादेव घाट शामिल हैं। इनके अलावा नंदगांव और बलदेव को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव है। ब्रज क्षेत्र मथुरा में प्राचीन स्थलों के लिए भी प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह नौ प्रोजेक्टों पर 40 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया गया है। मथुरा पर्यटन विभाग ने प्रसाद योजना के अंतर्गत इन सभी प्रस्तावों को राज्य सरकार के पास भेजा था। राज्य सरकार ने इसे अनुमोदित करते हुए स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेज दिया है। अब भारत सरकार की अनुमति मिलने के बाद इनकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू होगा।



राज्य सरकार ने प्रसाद योजना में चयनित कार्यों की लिस्ट केन्द्र को भेज दी है। सांसद हेमामालिनी की कोशिश ब्रज विकास से जुड़ी सभी योजनाओं को जल्द शुरू कराने की है, जिससे राज्य सरकार इन योजनाओं को जल्द जमीन पर उतार सके।

जनार्दन शर्मा
सांसद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed