फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dev Diwali today, Yamuna's Ghats will be lit

देव दिवाली आज, जगमग होगें युमना के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Dev Diwali today, Yamuna's Ghats will be lit
आसपास
विज्ञापन

देव दिवाली: आज जगमग होंगे यमुना के घाट और मंदिर
विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन जिला प्रशासन के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। देव दिवाली महोत्सव शुक्रवार को जोरशोर के साथ मनाया जाएगा। मथुरा में यमुना के सभी घाटों पर दीपदान की तैयारी कर ली गई है। इसमें आम लोगों की सहभागिता के लिए सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा गया है। द्वारिकाधीश और जन्मस्थान पर दीपों की यह भव्यता देखने को मिलेगी।
देव दिवाली महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी यमुना के घाटों पर दीपदान किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं को घाट सजाने का दायित्व दिया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुना के संत घाट, सकरकुई घाट की सजावट करेगा। स्वामी घाट व्यवसाय समिति और विश्राम बाजार व्यवसाय समिति सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा यमुना के छह घाटों पर इस आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसमें स्वामी घाट, संत घाट, सूरत घाट, असकुंडा घाट, वराह घाट, राम घाट, शृंगार घाट, प्रयाग घाट शामिल हैं। श्री यमुना भक्त मंडल शृंगार घाट पर दीपदान करेगा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा विश्राम घाट व उसके आसपास के सभी घाटों पर दीपदान किया जाएगा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य दीपदान होगा। दीर्घविष्णु मंदिर में दीपदान सायं छह बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed