फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deteriorated road surface potholes on Jajanpatti overbridge

Mathura News: जाजनपट्टी ओवरब्रिज की जर्जर हुई सड़क, सड़क में हुए गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Deteriorated road surface potholes on Jajanpatti overbridge
सौंख। सेतु निगम द्वारा जाजनपटट्टी में बनाए रेल ओवरब्रिज की सड़क जर्जर हाल पड़ी है। यहां गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ रही है। इसके पहुंच मार्ग की सड़क उद्घाटन से 13वें दिन ही धंस गई थी। तब निगम के एमडी ने यहां निरीक्षण कर कई अभियंताओं पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

सेतु निगम ने चार वर्ष पूर्व 35.87 करोड़ रुपए से त्रिमार्गीय मॉडल रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। इसका उद्घाटन 7 जुलाई 2022 को मंत्री जितिन प्रसाद ने किया था। 13वें दिन ही इसकी सड़क धंसने की खबर पर निगम के एमडी संजीव भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर कई अभियंताओं को निलंबित कर ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की थी। तभी से आज तक इसकी सड़क की दर्जनों बार मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक इसकी सड़क सुचारु नहीं रह पाई है।
विज्ञापन

अब आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले में राजस्थान के भरतपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को इसी ओवरब्रिज की जर्जर और बदहाल सड़क से गुजर कर गोवर्धन जाना पड़ेगा। अभी तक किसी भी विभाग ने इस पुल की मरम्मत तक नहीं कराई है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क मार्ग को लेकर हादसों की आशंका जताई है। इस मार्ग पर गड्ढों के कारण राहगीरों को तमाम मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। आए दिन दोपहिया वाहन फिसलने से राहगीर घायल हो रहे हैं। ग्रामीण चंद्रपाल सिंह कुंतल, छोटू, रवि, रंधीर सिंह, राजू सिंह, प्रेम सिंह, गगन सिंह, सोनू सिंह आदि ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed