फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deshraj's body found floating in Yamuna

Mathura News: यमुना में उतराता मिला देशराज का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Deshraj's body found floating in Yamuna
शेरगढ़ (मथुरा)। घर में हुए पारिवारिक विवाद के बाद दो युवकों ने गत दिनों शेरगढ़ पुल से यमुना में यमुना में छलांग लगा दी थी। इसमें से एक युवक का शव गोताखोरों ने निकाल लिया है। दूसरे का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव जटवारी निवासी लज्जा राम के पुत्र देशराज (26) का शव बृहस्पतिवार को गांव बाबूगढ़ के पास यमुना में उतराता मिला। बुधवार सुबह देशराज ने घर में किसी बात से क्षुब्ध होकर पुल से यमुना में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने पीएसी के गोताखोर बुलाकर खोजबीन कराई। रात अधिक होने के कारण खोजबीन अभियान को रोक दिया गया था। सुबह सूचना मिली थी कि बाबूगढ़ के पास युवक का शव यमुना में उतरा रहा है। थाना शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

इधर गांव नौगाम निवासी बंगाली के बेटे ब्रजेश ने मंगलवार शाम यमुना में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की जानकारी अपने परिचित को दी। उसकी बाइक और मोबाइल फोन पुल के पास श्मशान घाट पर मिले। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed