फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said hands of SP leaders are stained with blood of Kar Sevaks

यूपी: 'कारसेवकों के खून से सने सपा नेताओं के हाथ', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- वह कैसे राम मंदिर जा सकते हैं

Thu, 08 Oct 2026 09:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 08 Oct 2026 09:05 PM IST
सार

मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में किसान एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिरकत की। इस दाैरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्षी दल हार पर अपनी खीज चुनाव आयोग पर उतारते रहते हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said hands of SP leaders are stained with blood of Kar Sevaks
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सनातन संस्कृति के खिलाफ है। वह केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सपा नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से सने हुए हैं। वह कैसे राममंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। अल्पसंख्यकों के वोट और डर के कारण वह मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं। केरल, तमिलनाडु, हिमाचल में जीतने के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कोई सवाल नहीं उठाया। मगर हार पर अपनी खीज चुनाव आयोग पर उतारते रहते हैं। यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को दीनदयाल धाम में आयोजित किसान एवं युवा सम्मेलन और प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पूर्व डिप्टी सीएम 11.50 पर हेलिकॉप्टर से दीनदयाल धाम पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ टीवी मुक्त भारत पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद स्मारक पहुंच की पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीनदयाल धाम में आयोजित किसान एवं युवा सम्मेलन में पाठक ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को केंद्र में रखकर सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अभी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सूचना एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने युवाओं से नौकरी की तलाश तक सीमित न रहने, बल्कि उद्यमिता और स्वरोजगार के जरिये दूसरों को रोजगार देने वाला बनने का आह्वान मथुरा जैसे धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र में पेड़ा, लड्डू समेत पारंपरिक उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम को संघ के वरिष्ठ सदस्य दिनेश ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, पूर्व विधायक कारिंदासिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, हरेंद्र सिंह तरकर, ब्लॉक प्रमुख अनिल नीती सिंह, लोकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed