{"_id":"5828b3124f1c1b342fb3bf86","slug":"deposits-on-power-bills-reached-more-than-10-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर पर जमा हुआ एक करोड़ से अधिक का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर पर जमा हुआ एक करोड़ से अधिक का बिल
Amar Ujala
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवांस में बिल जमा करने पर भी आमादा हैं बिजली उपभोक्ता
बिजली के बिल जमा करने के लिए 500 और 1000 के नोट स्वीकार किए गए। रविवार को एक करोड़ से अधिक का राजस्व वसूला गया। बिजली घर पर लगी लाइनों में उपभोक्ता एडवांस में बिल जमा करने पर उतारू रहे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका।
रविवार को बिजली का बिल जमा कराने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से अतिरिक्त काउंटर खोले गए। देर शाम तक उन काउंटरों पर बिल जमा कराने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं। जब से 500 व 1000 के नोट बंदी का ऐलान हुआ है तब से कैंट बिजलीघर पर अकेले ही नौ करोड़ से अधिक का बिजली बिल जमा हो चुका है।
निदेशक ने किया मथुरा का दौरा
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक एनसी अग्रवाल रविवार को मथुरा आए। उन्होंने राजस्व वसूली के हालात जाने। उनके नेतृत्व में दरेसी इलाके में बिल वसूली को शिविर लगाया गया। इसमें 6:50 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।