फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dengue-chikungunya patients are being found continuously, two more cases found

Mathura News: लगातार मिल रहे डेंगू-चिकनगुनिया के मरीज, दो और केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue-chikungunya patients are being found continuously, two more cases found
मथुरा। शहर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को फिर डेंगू और चिकनगुनिया का एक-एक मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग ने पीड़ितों का हाल जानने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लार्वासाइड का दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


मंडी चौराहा के पास द्वारकेश कॉलोनी में चार वर्षीय बच्चे को डेंगू एवं दाऊजी रोड गोपालपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर को चिकनगुनिया हो गया। दोनों मरीजों की पॉजिटिव जांच रिपोर्ट आने पर जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू के 33 एवं चिकनगुनिया के 13 मरीज मिल चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम को शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed