फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dengoo sang maleriya

जिले में डेंगू संग मलेरिया की दहशत

Wed, 06 Nov 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
dengoo sang maleriya
मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिले में डेंगू संग मलेरिया की दहशत है। अनेक गांव इससे प्रभावित हैं। अधिकांश स्थानों पर उपचार प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है। इसमें से अनेक मरीज निकटवर्ती जनपदों में भी उपचार के लिए चले गए हैं। हालांकि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक जनपद में अब तक सिर्फ 11 मरीजों को डेंगू और 64 को मलेरिया होने की पुष्टि की है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों के आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक माह से जारी डेंगू और मलेरिया का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में डेंगू के मरीज भी नित नए सामने आ रहे हैं। महावन की रजनी को केडी मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सरकारी के बजाए प्राइवेट का रुख कर रहे मरीजों की जानकारी करने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें दौड़ती नजर आईं। डॉ. हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने केडी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। यहां भर्ती रजनी की जांच रिपोर्ट देखी।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां अब तक आए डेंगू संबंधी मरीजों की भी जानकारी ली। इस दौरान डॉ. हिमांशु मिश्रा ने डेंगू की जांच के लिए यहां अपनाई जा रही कार्ड की प्रक्रिया को रोकने के निर्देश दिए। इसी कार्ड की जांच के सहारे यहां करीब 100 मरीज पिछले दो-तीन माह के दौरान यहां प्रकाश में आने की जानकारी दी गई है। इससे पूर्व स्वास्थ्य टीम ने स्वर्ण जयंती हास्पिटल में भी डेंगू से प्रभावित मरीजों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजी रिपोर्ट
जनपद में डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह खुद इस रिपोर्ट को लेकर लखनऊ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अबतक डेंगू के 11 और मलेरिया के 64 मरीज मिले हैं। इसमें प्राइवेट हास्पिटलों की रिपोर्ट का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

एनएन मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट के बाद ही मरीज के डेंगू होने की पुष्टि की जा रही है। जनपद में ऐसे मरीज अब तक सिर्फ 11 ही सामने आए हैं, जिन्हें डेंगू हुआ है। इसके अलावा प्राइवेट हास्पिटलों में कार्ड द्वारा की जा रही जांच मरीज में सिर्फ डेंगू के संभावित लक्षण दर्शाती है। यह पूर्णरूप से प्रभावित होने की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि जनपद में मलेरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा सामने आ रही है।
डॉ. शेरसिंह, सीएमओ मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed