फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demolition of the temporary shrine heated up the atmosphere

अस्थाई धर्मस्थल ध्वस्त करने से माहौल गर्माया

Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demolition of the temporary shrine heated up the atmosphere
टाउनशिप (मथुरा)। टाउनशिप स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने एक समुदाय विशेष के अस्थायी धर्मस्थल को ध्वस्त कर दिया। एक घंटे तक चले पुलिस के इस अभियान के दौरान किसी को आसपास तक फटकने नहीं दिया। पुलिस धर्मस्थल से धर्मग्रंथ भी अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिफाइनरी थाना क्षेत्र की कांशीराम आवासीय कॉलोनी के ब्लॉक 85 के पिछवाड़े तीन माह से समुदाय विशेष के लोगों ने धर्मस्थल बना लिया था। इसे लेकर कुछ कॉलोनी और उसके पीछे बनी गिर्राज वाटिका के लोग परेशान थे। लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए देर रात एसडीएम सदर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर तिरपाल, टिनशेड व बल्लियों से बने इस धर्मस्थल को ध्वस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने धर्मस्थल के अस्थायी निर्माण में प्रयोग किए गए वारदाने को फिंकवा दिया।
विज्ञापन

धर्मग्रंथ को पुलिस मौके से उठा ले गई। इंस्पेक्टर रिफाइनरी लोकेश भाटी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर झोंपड़ी में बने इस अवैध कब्जे को हटाया गया है। इसके लिए एसडीएम स्वयं मौजूद थे। समुदाय विशेष के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर दूसरे लोगों द्वारा भी स्थायी निर्माण किए गए हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed