फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand to extend holidays in view of heat

Mathura News: गर्मी को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाए जाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend holidays in view of heat
मथुरा। जिले में 1536 परिषदीय विद्यालय गर्मियों की छुट्टियों के बाद 16 जून से खुलने हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने अलग-अलग ज्ञापन देकर बेसिक शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत पड़ रही है। स्कूल खुलने के बाद बच्चे गर्मी में आने से परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों को 16 जून के स्थान पर 1 जुलाई को खोला जाए। जुलाई में स्कूल खुलने से काफी हद तक गर्मी कम होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि गर्मी ज्यादा पड़ने के चलते स्कूलों को अभी न खोलकर 1 जुलाई को खोला जाए। जिससे बच्चे स्कूल आ सकें। उन्होंने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस समय लू चल रही है। जो बच्चों के लिए खतरे की घंटी है। ऐसे में 16 जून से स्कूल खोलने का निर्णय उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि फिलहाल 16 जून से विद्यालय खुलेंगे। शिक्षक संगठनों ने गर्मी के चलते छुट्टियां बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया है। इस पर शासन द्वारा निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed