फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to clear the way to the graveyard from the Chief Minister

Mathura: कब्रिस्तान के रास्ते पर ही कर लिया कब्जा, कर्बला कमेटी के सचिव ने लगाई सीएम योगी से गुहार

Fri, 13 Dec 2024 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2024 12:46 PM IST
सार

वृंदावन में कब्रिस्तान के रास्ते पर कब्जा कर लिया गया। मामले में ब्रिस्तान कर्बला कमेटी के सचिव सैयद मुस्तफा आलम ने मुख्यमंत्री से इस रास्ते से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Demand to clear the way to the graveyard from the Chief Minister
कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में कब्रिस्तान कर्बला कमेटी के सचिव सैयद मुस्तफा आलम ने मुख्यमंत्री से कैलाश नगर के समीप कब्रिस्तान कर्बला के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। कर्बला के रास्ते पर कब्जे को लेकर मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि रास्ते से अतिशीघ्र कब्जा मुक्त कराया जाए। जिससे जनाजे को ले कब्रिस्तान तक ले जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने नगर निगम की सीमा अंतर्गत कैलाश नगर कॉलोनी के पास कब्रिस्तान कर्बला तक जाने के लिए समाज के लोगों के लिए एकमात्र रास्ता है। उस पर भी लोगों ने अतिक्रमण और कब्जे कर लिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में मंडलायुक्त और डीएम से भी ऑनलाइन शिकायत कर मार्ग को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह रास्ता चकबंदी के अभिलेख 41 में भी दर्ज है। लेकिन रास्ते पर अवैध कब्जे की ओर जिम्मेदार अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। दूसरी ओर लंबे समय से कब्रिस्तान कर्बला के रास्ते पर अवैध कब्जे से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed