फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand for Mahamana Madan Mohan Malviya Auditorium raised in Brahmin Parliament

Mathura News: विप्र संसद में महामना मदन मोहन मालवीय सभागार की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for Mahamana Madan Mohan Malviya Auditorium raised in Brahmin Parliament
मथुरा। विप्र संसद में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : mathura
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कृष्ण साधक ट्रस्ट में रविवार को आयोजित विराट विप्र संसद में ब्राह्मण समाज की एकता, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम में उमड़े लोग समाज की जागरूकता और संगठित शक्ति का प्रतीक बन गए। ब्राह्मणों की समस्याओं और अपेक्षाओं को खुलकर मंच पर रखा गया।
विज्ञापन

विप्र संसद में कुल 10 प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें महामना मदन मोहन मालवीय सभागार के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से जमीन आवंटन की मांग और प्रदेश में ब्राह्मण आयोग के गठन की मांग प्रमुख रहीं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 15 दिसंबर 2026 को एक लाख ब्राह्मणों द्वारा विराट प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जगद्गुरु बलराम बाबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त वैद्य, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा, नगर विधायक श्रीकांत शर्मा, सभा नगर अध्यक्ष करन कृष्ण गोस्वामी, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा और जिला महामंत्री आशीष गौतम चिंटू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विप्र संसद को संबोधित करते हुए पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा इतिहास गवाह है कि ब्राह्मणों के बिना कोई भी सत्ता शीर्ष पर नहीं पहुंची है। आज फिर समय आ गया है जब समाज को नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। नगर विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों ने अपने तपोबल से इतिहास रचा है। वेदों की रचनाएं ब्राह्मणों की ही देन है। उन्होंने सरकार से मांग की कि महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर एक भव्य सभागार का निर्माण कराया जाए।
ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, पं. शोभाराम शर्मा और पंडा सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने उत्तर प्रदेश सरकार से अन्य राज्यों की तर्ज पर ब्राह्मण आयोग गठित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा और जिला महामंत्री आशीष गौतम चिंटू ने विचार रखे। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के अध्यक्ष पं. जुगेंद्र भारद्वाज, मुख्य संयोजक दीपक गौड़ और नगर अध्यक्ष करन कृष्ण गोस्वामी ने सरकार द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर घोषित छुट्टी को समाप्त करने को गलत ठहराया।

महान संत पूरन मनीषी कौशिक महाराज ने विचार रखे। संचालन ब्रज प्रांत महामंत्री राजेश पाठक ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विशन कौशिक, धर्मेंद्र गौतम लीला, शैलेंद्र शर्मा, बादल शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, नवल किशोर शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, अमित गौतम, सुभाष चंद्र गौड़ आदि अन्य लोग मौजूद थे।

मथुरा। विप्र संसद में मौजूद पदाधिकारी।

मथुरा। विप्र संसद में मौजूद पदाधिकारी।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed