फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deliberations on New Provisions of GST and Income Tax

Mathura News: जीएसटी और इनकम टैक्स के नए प्रावधानों पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on New Provisions of GST and Income Tax
जीएसटी और इनकम टैक्स के नए प्रावधानों पर मंथन के लिए हुए सेमिनार में मौजूद कर अधिवक्ता।
मथुरा। कर समाधान संघ के तत्वावधान में जिला टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय होटल में जीएसटी एवं इनकम टैक्स पर सेमिनार की। कार्यक्रम में कराधान से जुड़े नवीन प्रावधानों, व्यावहारिक समस्याओं एवं कानूनी पहलुओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर वरिष्ठ अधिवक्ता रामाकांत भारद्वाज, राजीव पाराशर, योगेश कुमार वर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष कृष्ण शर्मा, सचिव रोहिताश चौधरी, उपाध्यक्ष एवं संयोजक शेखर शर्मा तथा अमित सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में जीएसटी से विषयों पर सीए शेफाली गिरधरवाल ने जानकारी दी। उन्होंने जीएसटी रिटर्न, अनुपालन, नवीन संशोधनों और व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। सीए अभिषेक अग्रवाल ने आयकर अधिनियम में हुए बदलाव, कर निर्धारण और करदाताओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद अग्रवाल, आशीष गर्ग, गिरीश अग्रवाल, वेद प्रकाश गोस्वामी, मान सिंह, हर्षवर्धन मंगल, हरीश अग्रवाल, अभिषेक सक्सेना एवं हाकिम सिंह उपस्थित रहे। आयोजन में उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, अमित सक्सेना, देवेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महीप अरोड़ा, विपिन अग्रवाल, मयंक गुप्ता, रेशु अग्रवाल, रिंकी राजपूत, कन्हैया कृष्ण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed