फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deliberations on farmers' issues and protest strategy

Mathura News: किसानों की समस्याओं और आंदोलन की रणनीति पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on farmers' issues and protest strategy
मथुरा। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का शुभारंभ चित्रकूट मसानी रोड पर किया गया। 4 सितंबर तक चलने वाले शिविर में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर किसानों की समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन खेती की बढ़ती लागत, मौसम की मार और बाजार की चुनौतियों के कारण वह परेशान है। किसानों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है। आयोजक एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित मानिक शर्मा ने कहा कि मथुरा की धरती पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर संगठन के लिए ऐतिहासिक अवसर है। यहां देशभर के किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महासचिव एडवोकेट उदयभान सिंह और मथुरा जिलाध्यक्ष भगवानदास तोमर ने कहा कि किसान की समस्या सिर्फ फसल नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था से जुड़ी है। उन्होंने लागत के अनुरूप लाभकारी मूल्य, पर्याप्त बिजली-पानी, सस्ती कृषि सामग्री, प्रभावी फसल बीमा, बेहतर मंडी और भंडारण व्यवस्था तथा कर्ज के उचित समाधान की मांग उठाई। शिविर के समापन पर संगठन की आगामी रणनीति और किसान हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed