फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi youth drowned while bathing in Gahwar Kund

Mathura News: गहवर कुंड में नहाते समय डूबा दिल्ली का युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi youth drowned while bathing in Gahwar Kund
बरसाना (मथुरा)। गहवर कुंड में स्नान के दौरान दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक को कुंड से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली निवासी राजन, गोल्डी, मोनू, विक्की, नितिन व हर्षित के साथ शिवम बरसाना दर्शन करने आया था। यहां वह साथियों के साथ गहवर कुंड में स्नान करने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से दिल्ली के खजुरका स्थित करावल नगर निवासी बालक दीक्षित का पुत्र शिवम दीक्षित गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कुंड में डूबे युवक की तलाश की। बाद में शिवम को मृत अवस्था में बाहर निकाला लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed