फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi woman raped at gunpoint on the pretext of getting a project in an NGO

Mathura News: एनजीओ में प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर पिस्टल के दम पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi woman raped at gunpoint on the pretext of getting a project in an NGO
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में एनजीओ में प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर दिल्ली की महिला ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पर हथियार के दम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने हाईवे थाने को मामला ट्रांसफर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि वह एक एनजीओ चलाती हैं। कुछ समय फेसबुक पर हाईवे थाना क्षेत्र के बाद गांव निवासी गोविंद सिंह से जान पहचान हुई थी। वह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य है। चार वर्ष से लगातार बातचीत हो रही थी। इसी बीच गोविंद सिंह ने एनजीओ के लिए एक प्रोजेक्ट दिलाने की बात कही। 14 सितंबर को पीड़िता अपनी महिला मित्र के साथ मथुरा पहुंची थी। इसी दौरान गोविंद सिंह प्रोजेक्ट दिलाने की बातचीत को लेकर गोवर्धन रोड स्थित जीएस फार्म पर लेकर गया। गोविंद के साथ उसका दोस्त श्यामवीर भी साथ मौजूद था।
विज्ञापन

आरोप है यहां पर गोविंद सिंह ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिस्टल निकालकर दिखाने लगा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। हाईवे थाने पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में गोविंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए मामला मथुरा ट्रांसफर किया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
झूठे केस में फंसाया गया है। उक्त महिला से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह हनी ट्रैप में फंसाना चाहती थी। इसलिए उसने यह साजिश रची है।
-गोविंद सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed