{"_id":"67a7a664dc6ac882880da914","slug":"delhi-mein-bhaajapa-kee-jeet-par-mathura-mein-mana-jashn-mathura-news-c-369-1-mt11008-124912-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिल्ली में भाजपा की जीत पर मथुरा में मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिल्ली में भाजपा की जीत पर मथुरा में मना जश्न
विज्ञापन
मथुरा। कार्यकर्ता को मिठाई खिलाते विधायक श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : mathura
मथुरा। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और मिल्कीपुर सीट पर भी जीत मिलने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जहां जीत की बधाई दी तो वहीं आतिशबाजी चलाकर और ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई।
होली गेट चौराहे पर पूर्व मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के कारण दिल्ली का चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का विचार कम्युनिस्ट है, उन्होंने कभी दिल्ली की परवाह नहीं की। अब दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास को रफ्तार देगी। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, मदन मोहन श्रीवास्तव, श्याम शर्मा, संजय गोविल, विजय शर्मा, नरेश शर्मा समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
अखिल भारतीय श्री रामकृष्ण सेना ने भी बांटी मिठाई
दिल्ली में भाजपा की जीत पर अखिल भारतीय श्री रामकृष्ण सेना ने आनंदपुरी में जमकर जश्न मनाया। मिठाई बांटने के साथ ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन अग्रवाल एडवोकेट, लोकेश अग्रवाल, जवाहर सिंह,रोहित वर्मा, मुकुंद मित्तल आदि मौजूद रहे।