{"_id":"6860cc7d00153cd31d0dd58e","slug":"delhi-cm-rekha-gupta-visits-banke-bihari-temple-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, परिवार सहित की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, परिवार सहित की पूजा-अर्चना
Sun, 29 Jun 2025 10:49 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:49 AM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार सहित वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस पहले मुख्यमंत्री ने गोवर्धन परिक्रमा भी लगाई थी।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने परिवार सहित बांकेबिहारी के दर्शन कर सुख शांति की कामना की। इस मौके मंदिर सेवायतों के द्वारा पूजन अर्चन कराया गया।
सेवायतों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रसादी पटका और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और ठाकुरजी का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बांकेबिहारी लाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि बांकेबिहारी की देहरी पर अपना माथा टेका है।

गोवर्धन परिक्रमा भी दी थी
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई थी। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देती है। यह यात्रा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए।