फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi Businessmen Defrauded of 95 Lakhs

Mathura News: दिल्ली के कारोबारियों से 95 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Businessmen Defrauded of 95 Lakhs
चौमुहां। धर्मनगरी में प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के दो कारोबारियों को मथुरा में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का सपना दिखाकर करीब 95 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता शरद तनेजा और शिवांग मैंगी की मुलाकात अप्रैल 2013 में एक ब्रोकर के जरिए राकेश बिहारी गुप्ता और विनोद कुमार जैन से हुई थी। आरोपियों ने बताया कि मथुरा के ग्राम तेहरा में उनकी कृषि भूमि है, जिस पर उन्होंने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पास कराया है। उन्होंने पीड़ितों को श्रीजी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी और बराबर की डायरेक्टरी देने का वादा कर ज्वाइंट वेंचर साइन किया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ितों को झांसे में लेकर अलग-अलग तारीखों में करीब 95 लाख रुपये (चेक और नकदी) श्रीजी इंफोटेक के खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़ितों ने जब प्रोजेक्ट का काम शुरू करने के लिए नक्शे और कंपनी में हिस्सेदारी मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों को पता चला कि जिस 1.51 हजार वर्ग फुट फ्लोर स्पेस इंडेक्स का दावा आरोपियों ने किया था, वह वास्तव में प्राधिकरण से केवल 90 हजार वर्ग फुट ही पास हुआ था। वह भी दो साल बाद। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed