फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deendayal fairground comes alive with the spirit of folk songs

Mathura News: लोकगीतों की मस्ती में झूमा दीनदयाल मेला पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deendayal fairground comes alive with the spirit of folk songs
फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में शुक्रवार को महिला लोकगीत और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य पंडाल में आयोजित प्रतियोगिता में गांव और शहर से आई महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने महिलाओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। संयोजक की जिम्मेदारी रीना सिंह और डॉ. जमुना शर्मा ने निभाई, जबकि सहसंयोजक के रूप में कमलेश चौहान और प्रमिला राजपूत ने सहयोग किया।इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, निदेशक सोनपाल जैन ने दीप जलाकर किया। सपना सोनी ने मां शारदे की वंदना की। सुमित ओरछा ने दीनदयाल के एकात्मदर्शन पर कविता सुनाई। कवयित्री प्रियंका राय, कवि राव अजात शत्रु, कवियित्री सपना सोनी, कवि सुदीप भोला, आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि विष्णु सक्सेना ने आसमान छू लो तो फूल मत जाना, भला करो तो याद मत रखना सुनाकर वाह-वाही लूटी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, कार्यक्रम संयोजक जगमोहन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 608 विद्यार्थी शामिल हुए। संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, शिक्षक गिर्राज सिंह, डाॅ. संध्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार दीनदयाल धाम के माधव की गाय ने जीता, जबकि राजेंद्र की गाय दूसरे और गिर्राज गोशाला की गाय तृतीय रही। उप्र. गोसवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, दुवासु के कुलपति डा. अभिजीत मित्रा ने पालकों को कई योजनाएं बताई। के सहायक आचार्य डाॅ. रामसेवक यादव, डाॅ. श्वेता सचान, राजेंद्र पाठक, चंद्रकांत और गौरी शंकर पाठक ने गायों के स्वस्थ होने का राज बताया। संचालन महीपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed