फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Declaration made to free the birthplace of Shri Krishna from Kurukshetra

Mathura News: कुरुक्षेत्र से श्रीकृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने का हुआ उद्घोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
Declaration made to free the birthplace of Shri Krishna from Kurukshetra
वृंदावन। महाभारत युद्ध की रणभूमि कुरुक्षेत्र से श्री कृष्णजन्म भूमि को मुक्त कराने और बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करने का उद्घोष हुआ। गीता जयंती के अवसर पर इन दोनों कार्यों की सफलता के लिए देशभर में बुधवार 11 बजे से एक मिनट के लिए गीता का पाठ होगा। इसका आह्वान संत ज्ञानानंद महाराज ने किया। श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास ने देर रात सभी तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन



वृंदावन के संत गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के कुरुक्षेत्र स्थित आश्रम में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से भाग लेकर लौटे श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्म भूमि मामले के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी। बताया कि महोत्सव में श्री कृष्णजन्म भूमि के एक भाग में बनी शाही ईदगाह को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से हटवाकर उस स्थान पर श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाने एवं बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हमले, मठ मंदिरों को तोड़ने, महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता किए जाने के मामले पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन



संत ज्ञानानंद महाराज के निर्देशन में दोनों ही मामलों पर गहन मंथन किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, संत अवधेशानंद गिरी, संत ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी समेत कई प्रमुख संतों ने अपनी अपनी राय रखी। राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वहां की सरकार पर दवाब डाल रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिर तोड़ने ओर उनके साथ बर्बरता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed