{"_id":"58ff92614f1c1bb365c0d824","slug":"death-toll-in-gale-death-of-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरा टावर, ग्राम प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरा टावर, ग्राम प्रधान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
Updated Wed, 26 Apr 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm
मंगलवार की शाम को बूंदाबादी के साथ आई आंधी से बरसाना के गांव सींह में बीएसएनएल का टावर गिर गया। इसकी चपेट में आए ग्राम प्रधान की मौत हो गई है। अन्य स्थानों पर भी कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। लाइन ध्वस्त होने से बिजली संकट भी बन गया।
मंगलवार की शाम को करीब सात बजे मौसम के मिजाज बदल गया। आंधी के साथ बूंदाबांदी होने लगी थी। कई जगह बड़े पुराने पेड़ भी उखड़ गए। बरसाना के सींह गांव में ग्राम प्रधान पप्पू के प्लाट में खड़ा बीएसएनएल का टावर गिर गया। पप्पू (45) पुत्र शंकर भी प्लाट में ही बैठे थे, टावर उनके ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
इसकी खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। वहीं जिले में कई जगह पेड़ गिरने की भी सूचना है। सड़क किनारे खड़े पुराने पेड़ गिरने से ट्रैफिक भी रुक गया था। मथुरा-अलीगढ़ व मथुरा से भरतपुर के बीच भी सड़क किनारे पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई। कहीं पोल उखड़ गया था तो कहीं तार टूट गए।