फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Death of Saurabh Trivikram, accused of grabbing lakhs of rupees

स्कान की लाखों की रकम हड़पने का आरोपी सौरभ त्रिविक्रम की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Death of Saurabh Trivikram, accused of grabbing lakhs of rupees
वृंदावन(मथुरा)। इस्कॉन मंदिर के पीआर डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन निदेशक) रहे सौरभ त्रिविक्रम दास की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृंदावन पुलिस ने सौरभ की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही गुजरात पुलिस वृंदावन आकर जांच करेगी। मृतक पर गलत तरीके से रसीदें काटकर इस्कॉन के भक्तों से करीब एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। एक वर्ष पूर्व सौरभ के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में फर्जीवाड़े और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सौरभ ने वर्ष 2017 में पीआर का पद संभाला था। वह मंदिर प्रबंधन पर विश्वास जमाता चला गया। वर्ष 2021 में पीआर डायरेक्टर पद संभाल लिया और इस्कॉन मंदिर की छपी रसीद अपने कब्जे में लीं। इसके बाद आने वाली दानदाताओं की रकम को अपने व्यक्तिगत अकाउंट में एकत्रित करना शुरू कर दिया। शक होने पर हिसाब मांगा गया तो सौरभ ने मना कर दिया।
विज्ञापन

25 फरवरी 2021 से सौरभ गायब हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इस्कॉन मंदिर के सचिव देवाशीष घोष ने 3 अप्रैल 2021 को सौरभ के खिलाफ मंदिर के नाम से फर्जी रसीद छपवाकर भक्तों से धन उगाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को सौरभ ने अहमदाबाद में आत्महत्या करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस्कॉन प्रबंधन सक्रिय हुआ। इस्कॉन के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया तस्वीर में सौरभ दास ही है। रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस से जानकारी करने पर पता लगा है कि आत्महत्या करने वाला सौरभ ही है। अहमदाबाद पुलिस जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जांच के लिए वृंदावन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed