फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Death occurred on an electric pole employee climbed up to lay a new line but could not get down again

UP: विद्युत पोल पर आई मौत...नई लाइन डालने के लिए चढ़ा कर्मचारी, फिर नहीं उतर सका; चली गई जान

Fri, 14 Feb 2025 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

विद्युत पोल पर काम करते समय ठेकाकर्मी की मौत हो गई। साथियों ने लाश को विद्युत पोल से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Death occurred on an electric pole employee climbed up to lay a new line but could not get down again
विद्युत पोल पर आई मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे के नरसी विहार फीडर से मंडी चौराहे के समीप बिजली पोल पर तार डालते समय बिजली कर्मी की मौत हो गई। कर्मियों ने पोल पर चढ़कर रस्सी के सहारे से साथी को उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया। हाईवे पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के डींग जिले के गांव सातरुक निवासी राहुल ठेकेदार के अंडर में बिजली का कार्य करते थे। गुरुवार दोपहर तीन बजे वह मंडी चौराहे के समीप एक पोल पर चढ़कर तार को डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह पोल पर ही लटक गया। साथी कर्मियों ने लटका देख रस्सियां लेकर सीढ़ी पर चढ़े और उसको नीचे उतारा।
विज्ञापन


इसके बाद उसको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसई शहरी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पोल पर नई लाइन डाली जा रही थी। इसलिए करंट नहीं था।  हार्टअटैक से मृत्यु होने की आशंका जताई है। वहीं हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed