फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Death came silently and took away the lives of the innocent sisters while they were asleep

Mathura News: दबे पांव आई मौत और नींद में ही छीन ले गई मासूम बहनों की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Death came silently and took away the lives of the innocent sisters while they were asleep
मथुरा। हादसे के बाद मलबे में से सामान निकालता पुलिसकर्मी। - फोटो : mathura
अम्बर अग्निहोत्री
विज्ञापन


मथुरा। माया टीला और उस पर बने मकान ढहने से हुए हादसे में मामा के घर आईं दो मासूम बहनों की जान चली गई। नींद के आगोश से मौत ने एक ही झपट्टे में उन्हें अपने आगोश में ले लिया। बेटियों की मौत पर माता और पिता बिलख रहे हैं। उन्हें यही अफसोस है कि अगर बेटियां घूमने अपने ननिहाल न आतीं तो शायद उनकी जान बच जाती।

वृंदावन के गौतमपाड़ा निवासी मोहन की दोनों बेटियां यशोदा और काजल शुक्रवार को माया टीला स्थित अपने मामा दीपक शर्मा के यहां आईं थीं। दो दिन से दोनों बहुत खुश थीं। रविवार को घटना से पहले सुबह 10 बजे के करीब दीपक ने खुद दोनों मासूम बहनों को नहलाने के बाद खाना खिलाकर उन्हें चारपाई पर एक साथ सुला दिया था। उनसे कहा था कि बाहर धूप बहुत तेज है अभी वह सो जाएं और शाम को बाहर जाकर खेलें।
विज्ञापन

दीपक को क्या पता था कि अब उसकी दोनों भांजी दोबारा कभी नहीं उठेंगी। दोपहर 12 बजे हादसे के बाद दो घंटे तक दोनों बहनें मकान के मलबे में दबी रहीं। दोपहर दो बजे के करीब उन्हें पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक जिंदगी हार गई और मौत जीत गई थी। बेटियों की मां सीमा और पिता मोहन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों को इसी बात का अफसोस है कि अगर बेटियां घूमने न आतीं तो शायद यह हादसा नहीं होता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दीपक बोले बहन को क्या जवाब दूंगा
मामा दीपक दोनों बेटियों की मौत से सदमे में हैं। वह बार-बार एक ही बात कह रहे हैं कि अब बहन को क्या जवाब दूंगा, उसकी बेटियां कहां से वापस करूंगा। लोग उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed