फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dead body

पोस्टमार्टम हाउस पर पता चला शव परिजन का नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
dead body
मथुरा। जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव पोस्टमार्टम के लिए लाने पर पता चला कि यह शव तो अपने परिजन का नहीं है। इससे नाराज परिजन ने हंगामा किया। बाद में जीआरपी सिपाहियों ने अपनी गलती समझते ही शव को वापस कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ को जंक्शन पर 30 अक्तूबर को एक वद्ध बीमार हाल में मिला। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में २ नवंबर को वृद्ध की मौत हो गई। परिजन के इंतजार में अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने भी एक अन्य अज्ञात शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जिसकी पहचान भी हो गई। परिजन शव की पहचान कर पोस्टमार्टम न कराने के उद्देश्य से कोतवाली चले गए। इसी बीच जीआरपी के सिपाही भी आए और शव को पोस्टमार्टम कराने के उद्देश्य से पोस्टमार्टम हाउस ले गए। पोस्टमार्टम पर जाकर जब परिजन ने शव को देखा तो वह चौंक गए। कहा, शव उनके परिजन का नहीं है। इससे जीआरपी के सिपाहियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। वह शव को लेकर तुरंत ही जिला अस्पताल की मोर्चरी गए। वहां रखा हुआ दूसरा शव उस वृद्ध का था, जिसको उन्होंने भर्ती कराया था। उन्होंने शव को परिजन को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की मोर्चरी में दो शव रखे थे। इनमें एक शव कोतवाली पुलिस द्वारा रखवाया गया था। थाने के सिपाही भूलवश दूसरे शव को पोस्टमार्टम गृह ले गए थे। गलती का अहसास होने पर सिपाहियों ने शव परिजन को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed