फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead bodies found on two railway tracks and one junction, could not be identified

Mathura News: दो रेलवे ट्रैक और एक जंक्शन पर मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found on two railway tracks and one junction, could not be identified
मथुर। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर रविवार रात को साधु वेशधारी का शव मिला। वहीं अलग-अलग रेलवे ट्रैकों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक साधु वेशधारी के अचेत पड़ा होने की सूचना ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सिपाही ने थाने में दी। आरपीएफ की महिला सिपाही रेलवे चिकित्सक ऋषभ के साथ मौके पर पहुंचीं। रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद साधु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा भूतेश्वर स्टेशन के यार्ड के पास एक युवक का शव पड़ा होने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत था। युवक के पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का होने पर कृष्णा नगर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया है कि जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के सहारे एक 35 वर्षीय युवक घायल हालत में पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed