{"_id":"645e948e1992c598a80ef984","slug":"dauji-temple-receiver-filed-a-report-against-six-people-mathura-news-c-29-1-agr1017-73463-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दाऊजी मंदिर रिसीवर ने कराई छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दाऊजी मंदिर रिसीवर ने कराई छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। दाऊजी मन्दिर रिसीवर ने पांच लाख रुपए चौथ मांगने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही हुरंगा में व्यवधान, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बल्देव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
श्री दाऊजी महाराज मंदिर रिसीवर आरके पांडेय के अनुसार पांच फरवरी 23 को नामजदों ने पांच लाख रुपए चौथ के मांगे थे, नहीं देने पर हुरंगा में अव्यवस्था करने की धमकी दी। साथ ही रिसीवर के खिलाफ अभद्र भाषा, अपमान जनक भाषा, भ्रामक प्रचार व दुष्प्रचार का प्रयोग किया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
कोर्ट ने प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर बल्देव पुलिस को बलदेव निवासी कृष्णकांत पांडेय उर्फ केके दरखासी पुत्र राजू पांडेय, कुलदीप पांडेय पुत्र गोविंद राम पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद उर्फ एलपी पांडेय पुत्र बबलू पांडेय, विष्णु पांडेय पुत्र गोकुलेश पांडेय, अनिल कुमार पुत्र गोविंद राम पांडेय, चंद्रभान पांडेय उर्फ कालिया पुत्र रामकिशन पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये।