फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   daughter in law beat her mother in law on road in Mathura

UP: घर से खींचकर बाहर ले गई बहू...फिर सास का किया ऐसा हाल, देखकर दंग रह गए लोग; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 May 2025 12:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 23 May 2025 12:27 PM IST
सार

मथुरा में बहू ने सास के साथ अभद्रता की हदें पार कर दीं। सरेराह बहू ने सास को पीटा। मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
daughter in law beat her mother in law on road in Mathura
सास से मारपीट करती बहू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली के गांव तरौली जनूबी में एक सप्ताह पहले बहू ने अपनी सास को सरेराह पीटा। एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने छाता कोतवाली में 16 मई को तहरीर और वीडियो दिया। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


गांव तरौली जनूबी निवासी 72 वर्षीय कस्तूरी देवी का आरोप है उसकी पुत्रवधू उसके साथ आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। 16 मई की सुबह उसकी पुत्रवधू उसे घर के बाहर से खींचते हुए लाई और उसकी पिटाई की। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने इसका वीडियो बनाया तो उसे भी धमकाया। पड़ोसी युवक की मदद से वह किसी तरह थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर और मारपीट का वीडियो दिखाया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


 

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पीड़िता के घर पर पुलिस को भेजा है। वृद्धा का बयान लेने के साथ मामले की जांच कर रही है। मामला पारिवारिक है इसलिए जांच आवश्यक है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है। वीडियो बृहस्पतिवार को संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed