फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Data of infected patients will be sent on UDSP portal

Mathura News: यूडीएसपी पोर्टल पर भेजा जाएगा संक्रमित रोगियों का डाटा

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Data of infected patients will be sent on UDSP portal
मथुरा। अब जिला अस्पताल में मिलने वाले सात तरह की बीमारियों के मरीजों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इससे पहले यह डाटा प्रतिदिन ईमेल के माध्यम से भेजा जाता था। यह पोर्टल शनिवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि हैपेटाइटिस बी व सी, चिकनगुनिया, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, हैजा, स्क्रब टाइफस जैसे 7 संचारी रोगों की सूचना शासन को पहले से ही भेजी जाती रही है। यह सूचना पूर्व में ईमेल के माध्यम से भेजी जाती थी लेकिन अब सूचना पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएगी। यह पोर्टल शनिवार को शुरू हो गया। यह पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है। इसका नाम यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्रोजेक्ट (यूडीएसपी) पोर्टल है।
विज्ञापन

बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से सूचनाएं मांगे जाने का उद्देश्य यह है कि अब शासन को किसी विशेष मरीज का डाटा देखना हो तो उन्हें ईमेल के माध्यम से पहुंची सूचनाओं को देखने की आवश्यकता नहीं है। जबकि पोर्टल पर आप एक क्लिक से ही किसी भी मरीज की पूरी जानकारी देख सकते हैं। बताया कि फिलहाल जनपद में ऐसे मरीजों की संख्या शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed