फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Data collect

नगर निगम ने सूचीबद्ध किए चार हजार कामगार

Sun, 29 Mar 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Data collect
मथुरा/वृंदावन। नगर निगम ने कोरोना के दौरान रोजी रोटी से वंचित करीब चार हजार कामगारों का डाटा कलेक्ट किया है। यह डाटा श्रम विभाग को सौंपा जाएगा। डाटा के हिसाब से मजदूरों को एक-एक हजार रुपये तथा चावल और गेहूं भी मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर पनपी बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग कामगारों को राहत देने के उद्देश्य से एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह तथा अन्य खाद्य सामग्री देगा। प्रशासन ने डाटा कलेक्ट करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी थी। निगम ने वार्ड पार्षदों तथा खुद के पास मौजूद सूची के माध्यम से कामगारों की सूची तैयार की है। मथुरा शहरी क्षेत्र में करीब 3.25 हजार कामगारों को सूचीबद्ध किया गया है, जबकि वृंदावन में अभी तक 800 कामगारों को सूचीबद्ध किया गया है। यह सभी वही लोग हैं जो कि प्रतिदिन मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे और कोरोना के कारण इनका रोजगार छिन गया है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार उन्हें सिर्फ सूचीबद्ध करने की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यह सूची श्रम विभाग को देनी है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत सिंह ने बताया कि मथुरा में अभी तक 3.25 हजार कामगारों की सूची तैयार कर पाए हैं। यह सूची अभी और बढ़ सकती है। फिलहाल हम उन लोगों की सूची तैयार करा रहे हैं जो कि प्रतिदिन मजदूरी करते थे और उनका काम छूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि वृंदावन में 800 मजदूरों की सूची तैयार की है। सूची बनाने का काम अभी जारी है। इस कार्य में वार्ड पार्षदों का सहयोग भी लिया गया है। कृष्णानगर क्षेत्र के पार्षद प्रदीप अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने भी ऐसे लोगों को फार्म भरवाकर निगम को दिए हैं। वृंदावन के पार्षद मुन्नालाल निषाद ने बताया कि उन्होंने भी ऐसे लोगों की सूची भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed