{"_id":"6a7a2850f5372a9861079dfe","slug":"dangling-wires-exposed-panel-boxes-mathura-news-c-161-1-mt11010-103817-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: झूल रहे तार, खुले पड़े पैनल बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: झूल रहे तार, खुले पड़े पैनल बॉक्स
विज्ञापन
पैनल को कवर करते हुए विद्युतकर्मी।
वृंदावन। हरियाली तीज के त्योहार में चार दिन शेष हैं। वहीं परिक्रमा मार्ग से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक कहीं बिजली के तार झूल रहे हैं तो कहीं पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। ऐसे में भीड़ के बीच किसी श्रद्धालु के इनकी चपेट में आने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
हरियाली तीज पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज स्वर्ण-रजत हिंडोले में भक्तों को दर्शन देते हैं। इस अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई स्थानों पर विद्युत तारों और पैनल बॉक्स की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विद्युत निगम की ओर से व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। खुले पैनल बॉक्स को पैक करने और झूलते तारों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है लेकिन अब तक आधे से भी कम कार्य पूरा हो सका है।
भीड़ बढ़ने पर बढ़ जाएगा खतरा
हरियाली तीज पर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। संकरी गलियों और प्रमुख मार्गों पर जब हजारों श्रद्धालु एक साथ गुजरते हैं तो झूलते तार और खुले पैनल बॉक्स गंभीर खतरा बन सकते हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी का कहना है कि सामान्य दिनों में भी इन स्थानों पर सावधानी बरतनी पड़ती है, जबकि त्योहार के दौरान स्थिति और संवेदनशील हो जाती है। कुछ समय पहले एक महिला श्रद्धालु को करंट लग गया था। हाईपावर्ड कमेटी ने दिए निर्देश हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में भी विद्युत सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था। अध्यक्ष व सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार ने विद्युत निगम के अधिकारियों को मंदिर मार्ग सहित श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों में खुले पैनल बॉक्स को सुरक्षित कराने और झूलते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।