{"_id":"5e2858398ebc3e7da6760399","slug":"dammage-road-in-mathura-mathura-news-agr4259700170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में भर गए गड्ढे, सड़कों पर राहगीर खा रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में भर गए गड्ढे, सड़कों पर राहगीर खा रहे हिचकोले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिलेभर में सड़कों के गड्ढे भरने का अभियान चलाया गया। प्रशासन ने शासन को सभी गड्ढे भरे जाने की रिपोर्ट भी दे दी, लेकिन हालात जस के तस हैं। सड़कों पर गड्ढों में राहगीर आज भी हिचकोले खा रहे हैं। पिछले दिनों बारिश में हालात बदतर हो गए। पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं दिए और कई वाहन चालक गिरे।
कान्हा की नगरी में किसी भी दिशा से प्रवेश करिए आपको जर्जर सड़कों का सामना करना पड़ेगा। भरतपुर से मथुरा में प्रवेश करते समय धौली प्याऊ इलाके में सड़क जर्जर है। आए दिन इस सड़क पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां हादसे होना भी आम बात है। रात के समय तो सड़क के गड्ढे जानलेवा साबित होते हैं। इसी तरह शहर से जिला मुख्यालय को जाने वाला मार्ग भी जर्जर है।
अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियों समेत सैकड़ों वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। न किसी अधिकारी को गड्ढे दिखाई देते न ही किसी नेता ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। मयूर विहार इलाके में सड़क पर गहरा गड्ढा है। इसी इलाके में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी के आवास हैं। गड्ढा इतना गहरा है कि चौपहिया वाहन भी धीमी गति से निकलता है। दोपहिया वाहन तो बचकर ही निकल पाता है। इसी तरह कृष्णापुरी इलाके में सड़क में गड्ढे हैं।
विज्ञापन
बयान
मथुरा नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी अपनी सड़कों की मरम्मत का कार्य करा रहा है। बरेली-भरतपुर मार्ग अब हाईवे प्राधिकरण क्षेत्र में है। इसके फोरलेन का कार्य हो रहा है।
- एसवी सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
बयान
महानगर में नगर निगम की 29 सड़कें हैं, जिनमें गड्ढों के चिह्निकरण का काम किया जा रहा है। गड्ढों केे भरने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त