फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dairy industry will grow on the lines of Gujarat

गुजरात की तर्ज पर विकसित होगा डेयरी उद्योग

Mon, 27 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 27 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dairy industry will grow on the lines of Gujarat
ल्‍क्ष्‍म्‍भ्‍न्‍ज्ञश्रज्ञयण्‍ज्ञ
दुग्ध विकास, धर्मार्थ, संस्कृति, हज एवं वक्फ मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर डेयरी उद्योग का विकास होगा। मथुरा-वृंदावन में गीता शोध संस्थान, चित्रकूट में भजन स्थली और अयोध्या में रामायण शोध संस्थान बनेंगे। लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए ब्रज में अकादमी खोली जाएगी। चौधरी लक्ष्मी नारायण यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने को ठोस रोडमैप तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में दूध उत्पादन व डेयरी उद्योग को गुजरात की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 10 साल में प्रदेश में 18 बड़े डेयरी समूह बनाए जाने से छोटे जिलों की डेयरियां खात्मे के कगार पर हैं, इसकी समीक्षा कर फिर से उनको आधुनिक तरीके से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा में 100 करोड़ से आधुनिक डेयरी बनाई जाएगी। नोएडा की 400 करोड़ की लागत से बनकर बंद पड़ी एशिया की सबसे बड़ी डेयरी को फिर से चलाया जाएगा। चित्रकू ट में 14 करोड़ से भजन स्थली बनेगी और अयोध्या में 15 करोड़ से रामायण शोध संस्थान बनेगा। मथुरा में भी गीता शोध संस्थान की स्थापना कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण की तर्ज पर बांकेबिहारी मंदिर का विस्तारीकरण होगा। ब्रज की लोक कलाओं को बढ़ावा और प्रशिक्षण देने को ब्रज में लोक कला अकादमी खोली जाएगी। ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को पक्का कराने में आ रही बाधा दूर कराई जाएगी।

संग्रहालयों को आधुनिक बनाया जाएगा और ये वाईफाई से लैस हाेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वार्ता के दौरान जनपद प्रभारी रघुराज सिंह, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रविंद्र पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय पोइया, विधायक गोवर्धन कारिंदा सिंह उपस्थित रहे। 


 कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पूर्व की सरकार में वक्फ मंत्री ने पूरे वक्फ बोर्ड को अपने गृह जनपद रामपुर से संचालित किया हुआ था। वे लखनऊ से सारे कागजात को वहां ले गए। अब उसे फिर से लखनऊ लाया जाएगा और वक्फ संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और उनके कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed