फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maha Kumbh Free Bus Service from 12 january mathura to praygraj

महाकुंभ फ्री बस सेवा: मथुरा से प्रयागराज के लिए इतने बजे होगी रवाना, मुफ्त में सफर करने लिए पढ़ें ये खबर

Sat, 04 Jan 2025 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

Maha Kumbh Free Bus Service: महाकुंभ में स्नान के लिए आपको जाना है, तो बस से फ्री में यात्रा कर सकते हैं। स्वर्गीय बाल मुकुंद कसेरे और अंगूरी देवी की स्मृति में 12 जनवरी से 13 फरवरी तक ये बस सेवा शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
Maha Kumbh Free Bus Service from 12 january mathura to praygraj
सांकेतिक फोटो - फोटो : AdobeStock

विस्तार

महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज जाने के लिए उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना होगा। मथुरा से फ्री बस सेवा शुरू की गई है। इस लग्जरी बस सेवा का 12 जनवरी से रोज मथुरा से प्रयागराज के बीच संचालन होगा।
विज्ञापन


स्वर्गीय बाल मुकुंद कसेरे और अंगूरी देवी की स्मृति में 12 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन प्रयागराज महाकुंभ के लिए मथुरा से एक बस रवाना होगी। प्रयागराज जाने वाले इच्छुक यात्री मसानी के अग्रसेन चौक स्थित होटल मुकुंद विहार में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी मुकुंद धाम में हुई बैठक में सेवा संकल्पित प्रमोद गर्ग कसेरे ने दी।
विज्ञापन


13 फरवरी तक रोज होगा संचालन
उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन मुकुंद विहार से रात 8:30 बजे प्रयागराज के लिए एक लक्जरी बस रवाना होगी। अगले दिन रात को बस पुन: मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले इच्छुक श्रद्धालु निशुल्क रूप से बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बस के साथ ही भोजन और वहां ठहरने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। यह सेवा सिर्फ 55 से 70 साल तक की उम्र के लोगों के लिए है। इस मौके पर जयंती प्रसाद अग्रवाल, सुभाष सिक्का, मुकेश खंडेलवाल, रविकांत गर्ग, बॉबी हाथी, राजेंद्र खंडेलवाल, सोहनलाल कातिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed